रांची : कांग्रेस का भाजपा से नहीं उसकी झूठ से है मुकाबला : सुबोधकांत सहाय

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं, बल्कि उसकी झूठ से है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने चुनौती है कि वह कैसे झूठ और प्रपंच के इस नेटवर्क को ध्वस्त करें. इसके लिए हमें हर मोर्चे पर सजग और सतर्क होना पड़ेगा. श्री […]

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं, बल्कि उसकी झूठ से है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने चुनौती है कि वह कैसे झूठ और प्रपंच के इस नेटवर्क को ध्वस्त करें. इसके लिए हमें हर मोर्चे पर सजग और सतर्क होना पड़ेगा.

श्री सहाय बुधवार को रांची के रॉक गार्डेन हॉल में रांची संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकदिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आनेवाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर वार्ड से लेकर पंचायत स्तर तक अपनी सक्रियता बढ़ायें.

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड और केंद्र की भाजपा सरकार आदिवासियों के लिए संविधान में की गयी व्यवस्था तक को खत्म करने पर तूली है. अशोक चौधरी और मंजूर अहमद अंसारी ने भी विचार रखे. अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश बैठा ने की. मौके पर राजीव रंजन प्रसाद, अनादि ब्रह्म, विनय सिन्हा दीपू, अजय नाथ शाहदेव, राकेश सिन्हा, सुनील सहाय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >