मस्कट से कल रांची आयेगा मैनेजर का शव

रांची : मस्कट में होटल के मैनेजर का काम कर रहे टाटीसिलवे निवासी संजय पांडेय की 22 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. उनका शव एयर इंडिया के विमान से शुक्रवार की दोपहर रांची पहुंचेगा. यह जानकारी संजय पांडेय के भाई कामेश्वर पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि होटल के जीएम के […]

रांची : मस्कट में होटल के मैनेजर का काम कर रहे टाटीसिलवे निवासी संजय पांडेय की 22 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. उनका शव एयर इंडिया के विमान से शुक्रवार की दोपहर रांची पहुंचेगा.
यह जानकारी संजय पांडेय के भाई कामेश्वर पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि होटल के जीएम के अनुसार टिकट नहीं हो पाया था, जिसके कारण शव नहीं भेजा जा सका.शव के साथ होटल के सैल्स मैनेजर भी आ रहे हैं. गौरतलब है कि संजय पांडेय व उनके मित्र प्रवीण कुमार की मौत 22 अक्तूबर को मस्कट से दुकुम लौटने के क्रम में ऊंट को बचाने में कार दुर्घटना में हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >