रांची़ : सीएनआई डायसिस ऑफ छोटानागपुर यूथ मूवमेंट (डीसीवाइएम) के 67वें वार्षिक कैंप में रांची पेरिश ने आेवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता. जमशेदपुर पेरिश के बेलडीह बैप्टिस्ट चर्च में 21 से 24 अक्तूबर तक हुए इस कैंप में 24 पेरिशों के युवा शामिल हुए. कैंप का मूल विषय ‘एक दूसरे का निर्माण करो’ रखा गया था़ कैंप में रांची पेरिश की 40 सदस्यीय टीम रुबेन माल्टाे के नेतृत्व में शामिल हुई़
इस टीम को सामूहिक गान प्रतियोगिता में दूसरा, सामूहिक नृत्य में पहला, बाइबल क्विज में पहला, एक्सटेम्पोर में तीसरा (शालिनी खाखा), शॉर्ट फिल्म में दूसरा, टी- शर्ट पेंटिंग में पहला (एंजेल कुजूर) और पॉट पेंटिंग में दूसरा (सुप्रिया रोज तिर्की) पुरस्कार मिला है.
