रांची : कृषि मंत्रालय की टीम पहुंची पंडरा बाजार समिति

रांची : कृषि मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को पंडरा बाजार समिति का निरीक्षण करने पहुंचीं. टीम यह जांच कर रही है कि झारखंड की बाजार समितियों में ई-नैम के तहत ट्रेडिंग हो रही या नहीं. टीम लगभग 7:30 घंटा बाजार परिसर में रही. टीम के सदस्य सबसे पहले परिसर स्थित ऑक्शन हॉल में […]

रांची : कृषि मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को पंडरा बाजार समिति का निरीक्षण करने पहुंचीं. टीम यह जांच कर रही है कि झारखंड की बाजार समितियों में ई-नैम के तहत ट्रेडिंग हो रही या नहीं. टीम लगभग 7:30 घंटा बाजार परिसर में रही.
टीम के सदस्य सबसे पहले परिसर स्थित ऑक्शन हॉल में गये. उन्होंने यहां के कर्मचारियों से पूछा कि यहां क्या-क्या होता है? साथ ही मंडी एनालिस्ट से पूछा कि किस तरह से ट्रेडिंग होती है? किसान यहां पर आते हैं या नहीं‍?
इसके बाद टीम ने पूरे व्यापारियों की लिस्ट मांगी. असेइंग लैब का भी निरीक्षण किया. इसके बाद टीम के सभी सदस्यों ने पूरी मंडी का निरीक्षण किया. साथ ही आलू मंडी भी गये. कई व्यापारियों से पूछा कि आपलोग चावल आदि किसान से लेते हैं या कहीं और से? कई व्यापारियों ने कहा कि हमलोग यह सब सामान मिलों से मंगाते हैं.
किसान यहां पर नहीं आते हैं. इन टीमों के साथ पंडरा बाजार समिति के प्रभारी सचिव अभिषेक आनंद और गढ़वा के प्रभारी सचिव राहुल कुमार भी साथ में थे. संभवत: टीम बुधवार को भी हो रहे ई-ट्रेडिंग की जांच के लिए पंडरा बाजार समिति पहुंचेगी. यह टीम पंडरा बाजार समिति के अलावा रामगढ़ और परसूडीह बाजार समिति, जमशेदपुर भी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >