अनगड़ा : गांव में पहली बार बिजली पहुंची ग्रामीणों ने खुशी में बांटी मिठाई

अनगड़ा : बीसा पंचायत के सुदूर गोड़ाग महतो टोली में मंगलवार को पहली बार बिजली पहुंची. यहां लगे ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन विधायक रामकुमार पाहन एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने किया. गांव में बिजली आते ही ग्रामीण खुशी में झूम उठे. मौके पर आतिशबाजी की गयी व मिठाई बांटी गयी. विधायक ने कहा […]

अनगड़ा : बीसा पंचायत के सुदूर गोड़ाग महतो टोली में मंगलवार को पहली बार बिजली पहुंची. यहां लगे ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन विधायक रामकुमार पाहन एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने किया. गांव में बिजली आते ही ग्रामीण खुशी में झूम उठे. मौके पर आतिशबाजी की गयी व मिठाई बांटी गयी.
विधायक ने कहा कि खिजरी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र महतो, उमेश बड़ाइक, रामनाथ महतो, बुधराम बेदिया, हरिहर महतो, बिगेश्वर महतो, उमेश बड़ाइक, मनेश्वर मुंडा, बन्नू बेदिया, बाबूलाल महतो, रामदास महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
सबैया में ट्रांसफॉर्मर लगा
ओरमांझी. प्रखंड के सबैया गांव में ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन मंगलवार को जिप सदस्य सरिता देवी ने किया. मौके पर चकला पंचायत की मुखिया बीना देवी, वार्ड सदस्य रघुवीर मुंडा, बालकिशुन महतो, बलराम पाहन, आनंद कुमार महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >