बीएयू में बांस आधारित प्रशिक्षण शुरू

रांची : बिरसा कृषि विवि में आइसीएआर द्वारा प्रायोजित जनजातीय उपयोजना अंतर्गत बांस आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार से शुभारंभ किया गया. इसका विषय कृषि वानिकी एवं पौधरोपण के द्वारा झारखंड में जनजातीय समुदायों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान रखा गया है. पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए विवि के कुलपति डॉ पी कौशल […]

रांची : बिरसा कृषि विवि में आइसीएआर द्वारा प्रायोजित जनजातीय उपयोजना अंतर्गत बांस आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार से शुभारंभ किया गया. इसका विषय कृषि वानिकी एवं पौधरोपण के द्वारा झारखंड में जनजातीय समुदायों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान रखा गया है.

पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए विवि के कुलपति डॉ पी कौशल ने कहा है कि यह प्रशिक्षण बांस की खेती प्रबंधन व मूल्यवर्द्धन को केंद्रित रख कर दिया जा रहा है. कुलपति ने विवि में छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स तथा एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्स में नामांकन लेने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ जगन्नाथ उरांव ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभागी बांस आधारित उन्नत तकनीक को अपने-अपने इलाके में प्रचारित करें. कार्यक्रम को डॉ एमएच सिद्दिकी, डॉ एमएस मल्लिक ने भी संबोधित किया. वानिकी संकाय डीन डॉ महादेव महतो ने आगंतुकों का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >