राज्य सरकार को बजट अनुमान के मुकाबले केवल मिला 24% राजस्व, देखें आंकड़े इन जिलों से मिला इतना ही राजस्व

80199.99 करोड़ मिलने का अनुमान था, अगस्त तक सिर्फ 19396.78 करोड़ मिले रांची : राज्य सरकार को चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बजट अनुमान के मुकाबले अगस्त माह तक सिर्फ 24.19 प्रतिशत राजस्व ही मिल सका है. सरकार ने अपने सभी तरह के स्रोतों से राजस्व के रूप में 80199.99 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान […]

80199.99 करोड़ मिलने का अनुमान था, अगस्त तक सिर्फ 19396.78 करोड़ मिले
रांची : राज्य सरकार को चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बजट अनुमान के मुकाबले अगस्त माह तक सिर्फ 24.19 प्रतिशत राजस्व ही मिल सका है. सरकार ने अपने सभी तरह के स्रोतों से राजस्व के रूप में 80199.99 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान किया था. हालांकि अगस्त तक सिर्फ 19396.78 करोड़ रुपये ही मिले हैं.
महालेखाकार के आंकड़ों के अनुसार, सरकार को कर राजस्व के रूप में 12843.84 करोड़ रुपये मिले हैं.यह बजट अनुमान के मुकाबले 27.77 प्रतिशत है.
कर राजस्व के रूप में मिली इस राशि में स्टांप व निबंधन का योगदान 189.11 करोड़ रुपये और भू राजस्व का योगदान 106.21 करोड़ रुपये है. राज्य के कर राजस्व के रूप में उत्पाद विभाग का योगदान 239.46 करोड़ रुपये है. आंकड़ों के अनुसार, स्टांप व निबंधन से अगस्त तक मिला राजस्व उसके वार्षिक लक्ष्य का 27.02 प्रतिशत है.
भू राजस्व से वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 26.55 प्रतिशत और उत्पाद विभाग को 23.95 प्रतिशत राजस्व मिला है. सरकार ने वैट के दायरे में आनेवाली वस्तुओं (पेट्रोल-डीजल) की खरीद-बिक्री से 4900.00 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान किया है. हालांकि इस मद में अगस्त तक सरकार को 735.51 करोड़ रुपये ही मिले हैं, जो वार्षिक लक्ष्य का सिर्फ 15.01 प्रतिशत है.
महालेखाकार के आंकड़ों के अनुसार, सरकार को गैर कर राजस्व के रूप में 9030.00 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अगस्त तक 2271.97 करोड़ रुपये मिले हैं, जो वार्षिक लक्ष्य का 25.16 प्रतिशत है. केंद्रीय सहायता व अनुदान के रूप में 13850.00 करोड़ रुपये के अनुमान के मुकाबले अगस्त तक सिर्फ 3902.98 करोड़ रुपये ही मिले हैं.
इसके अलावा सरकार ने जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए बाजार से 11000.00 करोड़ रुपये कर्ज लेने का अनुमान किया था. हालांकि सरकार ने अगस्त तक 357.43 करोड़ रुपये का ही कर्ज लिया है. इस तरह सरकार को अपने बजट अनुमान के मुकाबले अगस्त माह तक सभी स्रोतों से 24.19 प्रतिशत राजस्व की ही प्राप्ति हुई है.
राजस्व का बजट अनुमान
और स्थिति (करोड़ में)
राजस्व का मद अनुमान मिला
कर राजस्व 46249.99 12843.84
गैर कर राजस्व 9030 2271.97
केंद्रीय सहायता व अनुदान 13850.00 3902.98
दिये गये कर्ज से वसूली 70.00 20.56
बाजार से कर्ज 11000.00 357.43
कुल 80199.99 19396.78
छह माह में खान विभाग ने सिर्फ 2047 करोड़ रुपये की वसूली की
रांची : खान एवं भूतत्व विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के छह माह बीत जाने के बाद सिर्फ 2047 करोड़ रुपये ही राजस्व की वसूली की है. विभाग का लगभग 8500 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य है, पर सितंबर माह तक 25 फीसदी राशि की ही वसूली हो सकी है.
सूत्रों के अनुसार, बड़ी संख्या में खदान बंद हैं, जिसका असर राजस्व वसूली पर भी पड़ रहा है. राज्य में कुल 3868 खदानों का लीज है, जिसमें से 2152 खदान बंद हैं. 1689 खदान ही चालू हालत में हैं. पिछले वर्ष सितंबर माह तक विभाग की वसूली 1743 करोड़ रुपये की थी.
किस जिले से कितना राजस्व मिला
जिला राशि(लाख में)
धनबाद 55842.01
बोकारो 12965.68
गिरिडीह 989.14
हजारीबाग 7102.61
रामगढ़ 31338.88
चतरा 12960.05
कोडरमा 303.88
रांची 1928.67
खूंटी 1019.82
लोहरदगा 594.57
गुमला 1383.84
सिमडेगा 736.25
जमशेदपुर 2873.41
चाईबासा 40523.90
सरायकेला 904.52
पलामू 7281.58
लातेहार 1363.73
गढ़वा 726.68
दुमका 1309.81
जामताड़ा 297.10
गोड्डा 14921.15
पाकुड़ 2556.03
साहेबगंज 1648.64
देवघर 3174.41
कुल 204746.36

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >