रांची : अमृतसर हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को रांची महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया.
कैंडल मार्च का नेतृत्व महानगर महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष विनीता पाठक ने किया. कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से हाथों में कैंडल लेकर पैदल मार्च करती हुई अलबर्ट एक्का चौक पहुंची. यहां मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गयी. कैंडल मार्च कार्यक्रम में राधा देवी, अनिता सिन्हा, गौरी बेदिया, गौरी मल्लिक, पतरसिया मिंज, गंगोत्री देवी, संगीता टोप्पो, शहनाज, रिंकू दत्ता समेत कई महिलाएं शामिल थीं.
