अनगड़ा : भैंसे से टकरा कर टेंपो पलटा, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

अनगड़ा : अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर सोमवार की शाम टेंपो पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गये. बताया गया कि टेंपो गेतलसूद से गोंदलीपोखर जा रहा था. सिरका के समीप बीच सड़क पर खड़े एक भैंसे से टकरा कर टेंपो पलट गया. घटना में ओरमांझी के उलातु निवासी […]

अनगड़ा : अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर सोमवार की शाम टेंपो पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गये. बताया गया कि टेंपो गेतलसूद से गोंदलीपोखर जा रहा था.
सिरका के समीप बीच सड़क पर खड़े एक भैंसे से टकरा कर टेंपो पलट गया. घटना में ओरमांझी के उलातु निवासी नारायण महतो (50) व बाबूराम मुंडा (50) टेंपो से गिरकर सड़क किनारे रखे गये बिजली के पोल से जा टकराये. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी. नारायण महतो की मौत सीएचसी अनगड़ा में हो गयी जबकि बाबूराम महतो की मौत रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. टेंपो में सवार बैंक ऑफ इंडिया गेतलसूद शाखा की दो कर्मी मुन भट्टाचार्य व महजबीन मुसर्रफ को हल्की चोटें आयी.
अन्य घायलों में ओरमांझी उलातु निवासी दिलेश्वर मुंडा, गेतलसूद पूजा पंडाल के कारीगर पुरूलिया जयपुर निवासी हंसराज महतो, अजीत महतो, हीरालाल महतो व दिलीप महतो शामिल हैं. आजसू कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह व ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी भेजा. इधर घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >