मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तिवारी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है. दास […]

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक प्रकट किया है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तिवारी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है.

दास ने कहा, ‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे.’ नारायण दत्त तिवारी का आज 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया. आज ही उनका 94वां जन्मदिन भी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >