रांची : 20 को बिहार क्लब के पास से शुरू होगी विसर्जन शोभायात्रा

रांची : रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में सभी पूजा समितियों की प्रतिमा का विसर्जन 20 अक्तूबर को किया जायेगा. दोपहर दो बजे बिहार क्लब कचहरी रोड से शोभा यात्रा शुरू होगी. यहां से निकलकर शोभायात्रा पहले महावीर चौक, उसके बाद शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक, फिर सर्जना चौक और […]

रांची : रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में सभी पूजा समितियों की प्रतिमा का विसर्जन 20 अक्तूबर को किया जायेगा. दोपहर दो बजे बिहार क्लब कचहरी रोड से शोभा यात्रा शुरू होगी.
यहां से निकलकर शोभायात्रा पहले महावीर चौक, उसके बाद शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक, फिर सर्जना चौक और उसके बाद कोतवाली थाना होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगी. यहां शाम छह बजे के बाद प्रतिमाअों का विसर्जन कर दिया जायेगा. यहीं शोभायात्रा का समापन हो जायेगा. रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति ने सभी पूजा समितियों से आग्रह किया गया है कि उक्त तिथि एवं समय को ध्यान में रखकर अपनी-अपनी प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को निकालें.
मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा के लिए जिन समितियों को वाहन चाहिए वे शनिवार को प्रातः पांच बजे संपर्क करें. वहीं, जिन्हें शुक्रवार को विसर्जन करना है, वे भी महानगर समिति के केंद्रीय कार्यालय बिहार क्लब कचहरी रोड मैं संपर्क करें. पूजा को संपन्न कराने के लिए एसएसपी अनीश गुप्ता ने महानगर समिति के प्रमुख पदाधिकारियों को एक वाहन पास उपलब्ध कराया है, जिससे दुर्गोत्सव में किसी भी तरह की समस्या होने पर उक्त स्थल तक यथाशीघ्र पहुंचकर समस्या का समाधान कराया जा सके.
रांची. रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक बुधवार को बकरी बाजार परिसर में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 को सभी पंडालों के प्रतिमा का विसर्जन होगा. बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष हीरालाल साहू ने कहा कि रात आठ बजे तक विसर्जन कर लें. समिति के संयोजक मुनचुन राय ने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार कि वाद-विवाद से बचें और आयोजक विसर्जन के दौरान नजर रखें कि उत्तेजक गाने न बजें. बुधवार की बैठक में प्रगति प्रतीक में आग लगने की घटना पर समिति ने दुख प्रकट किया.
बैठक में अशोक चौधरी, विक्की यादव, अशोक पुरोहित, मुन्ना सिंह, आलोक साहू, बबलू पांडेय, बबलू ठाकुर, राजेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, कृष्ण मोहन सिंह, कुंदन सिंह, अरविंद साह, शैलेंद्र यादव, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, देवेंद्र सिंह, राहुल शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >