रांची : मैदान में खड़ी कार का शीशा तोड़ा, शिकायत

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के गुरगुट मैदान में खड़ी कार का उपद्रवी तत्वों ने शीशा तोड़ दिया. घटना को लेकर सूरज कुमार ने बुधवार को लालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. सूरज कुमार मूल रूप से रामगढ़ कुजू के रहनेवाले हैं. वह वर्तमान में सीसीएल मुख्यालय में कार्यरत हैं और गुरगुट मैदान […]

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के गुरगुट मैदान में खड़ी कार का उपद्रवी तत्वों ने शीशा तोड़ दिया. घटना को लेकर सूरज कुमार ने बुधवार को लालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. सूरज कुमार मूल रूप से रामगढ़ कुजू के रहनेवाले हैं. वह वर्तमान में सीसीएल मुख्यालय में कार्यरत हैं और गुरगुट मैदान के पास किराये के मकान में रहते हैं. उनकी कार मंगलवार की रात गुरगुट मैदान में खड़ी थी. उन्हें बुधवार की सुबह कार का शीशा तोड़े जाने की जानकारी मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >