रांची : लालू का बीपी व शुगर सामान्य पाया गया

रांची : रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की. प्रोफेसर डॉ उमेश प्रसाद, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डीके झा व डॉ जी मिंज ने लालू प्रसाद का स्वास्थ्य परीक्षण किया. उनका ब्लड प्रेशर 130/70 व शुगर 155 पाया गया, जो सामान्य है. वहीं 15 अक्तूबर […]

रांची : रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की. प्रोफेसर डॉ उमेश प्रसाद, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डीके झा व डॉ जी मिंज ने लालू प्रसाद का स्वास्थ्य परीक्षण किया. उनका ब्लड प्रेशर 130/70 व शुगर 155 पाया गया, जो सामान्य है. वहीं 15 अक्तूबर को खाली पेट शुगर 139 व पीपी 170 पाया गया. डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू प्रसाद को तीन वक्त इंसुलिन दिया जा रहा है. उन्हें सुबह में 26, दोपहर में 16 व रात को 16 यूनिट इंसुलिन दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >