रांची : आइटीआइ सब स्टेशन से घंटों बंद रही बिजली

रांची : हटिया ग्रिड से आइटीआइ लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण शनिवार को दिन भर इटकी रोड, पिस्का मोड़, रातू रोड, पंडरा, हेहल, पुंदाग व रातू इलाकों में बिजली समस्या रही. सुबह तीन बजे ही आइटीआइ सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद हो गयी थी. सुबह 8.30 बजे बिजली आयी. फिर हर 10 […]

रांची : हटिया ग्रिड से आइटीआइ लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण शनिवार को दिन भर इटकी रोड, पिस्का मोड़, रातू रोड, पंडरा, हेहल, पुंदाग व रातू इलाकों में बिजली समस्या रही. सुबह तीन बजे ही आइटीआइ सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद हो गयी थी. सुबह 8.30 बजे बिजली आयी.
फिर हर 10 मिनट पर बिजली कटने लगी. दिन के 1.15 बजे फिर बिजली कटी, तो शाम पांच बजे आयी. बताया गया कि इस दौरान हटिया ग्रिड से आने वाली लाइन में फॉल्ट आ गया था. दूसरी ओर कटहल मोड़, पुंदाग व अरगोड़ा इलाके में भी बिजली की समस्या बनी रही. बरियातू रोड, करमटोली चौक में भी लाइन में फॉल्ट आने की वजह से दिन के चार बजे से बिजली गुल हुई, जो शाम सात बजे के बाद आयी. राजभवन सब स्टेशन के पहाड़ी फीडर से दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >