रांची : पीएचडी व एमफिल प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ायी गयी

रांची : रांची विवि प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा व एमफिल प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमार के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा (2017-18) के लिए फार्म अब 31 अक्तूबर 2018 तक भरे जायेंगे. पूर्व में फॉर्म भरने की तिथि 11 अक्तूबर 2018 निर्धारित थी. इस पीएचडी प्रवेश […]

रांची : रांची विवि प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा व एमफिल प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमार के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा (2017-18) के लिए फार्म अब 31 अक्तूबर 2018 तक भरे जायेंगे. पूर्व में फॉर्म भरने की तिथि 11 अक्तूबर 2018 निर्धारित थी. इस पीएचडी प्रवेश परीक्षा में एमए/एमएससी/एमकॉम फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एमफिल प्रवेश परीक्षा (2017-18) के लिए फॉर्म भरने की तिथि भी 31 अक्तूबर 2018 तक के लिए बढ़ा दी गयी है.
पूर्व में फॉर्म भरने की तिथि 11 अक्तूबर 2018 तक निर्धारित थी. इस परीक्षा में भी एमए, एमएससी, एमकॉम फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं. मालूम हो कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा 26 नवंबर 2018 को व एमफिल प्रवेश परीक्षा 27 नवंबर 2018 को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >