रांची : तनाव के कारण नशापान के शिकार हो रहे हैं युवा

सीआइपी में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम रांची : सीआइपी के डॉ बी दास ने कहा कि युवाओं में क्रोध और हिंसात्मक व्यवहार काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है. युवा नशापान के शिकार भी हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण तनाव है. इसके पढ़ाई, पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक स्थिति, निराशा सहित कई कारण हैं इसके […]

सीआइपी में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
रांची : सीआइपी के डॉ बी दास ने कहा कि युवाओं में क्रोध और हिंसात्मक व्यवहार काफी बढ़ा हुआ दिख रहा है. युवा नशापान के शिकार भी हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण तनाव है. इसके पढ़ाई, पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक स्थिति, निराशा सहित कई कारण हैं
इसके लिए परिजनों को जागरूक रहना चाहिए. युवाओं को भी स्वयं सोचना चाहिए. डॉ दास बुधवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर संस्थान के ओपीडी में मनोरोगियों के परिजनों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने परिवार के सदस्यों को ओझा, गुणी, बाबा, तांत्रिक आदि से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी मरीज का इलाज होगा, उसको सामान्य हालत में आने में उतना ही कम समय लगेगा. इस मौके पर डॉ रोशन, डॉ दीपांजन, डॉ सौरव, डॉ महेश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >