रांची : डीजीपी व इडी निदेशक ने मनी लाउंड्रिंग मामलों की समीक्षा की

कुछ अन्य मामले भी इडी को सौंपे जाने पर चर्चा हुई नक्सलियों द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त करने पर चर्चा रांची : डीजीपी डीके पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में इडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निदेशक करनाल सिंह सहित अन्य अफसरों के साथ बैठक हुई. झारखंड में नक्सलियों और साइबर अपराधियों के […]

कुछ अन्य मामले भी इडी को सौंपे जाने पर चर्चा हुई
नक्सलियों द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त करने पर चर्चा
रांची : डीजीपी डीके पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में इडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निदेशक करनाल सिंह सहित अन्य अफसरों के साथ बैठक हुई. झारखंड में नक्सलियों और साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे मनी लाउंड्रिंग के मामलों की समीक्षा की गयी. वहीं कुछ अन्य मामले भी इडी को सौंपे जाने पर चर्चा हुई.
आपस में समन्वय स्थापित कर नक्सलियों द्वारा बेनामी अथवा अवैध रूप से अर्जित की गयी संपत्ति को जब्त करने के लिए समुचित सहयोग करने पर चर्चा हुई.
बता दें कि फिलवक्त नक्सल और साइबर क्राइम से जुड़े करीब दो दर्जन मामलों की जांच इडी कर रहा है. बैठक के दौरान एडीजी अजय कुमार सिंह, अनुराग गुप्ता, आरके मल्लिक, सीआरपीएफ आइजी संजय आनंद लाठकर, अाइजी आशीष बत्रा, आइबी के संयुक्त निदेशक डॉन के जोश, एसआइबी डीआइजी साकेत कुमार सिंह, विशेष शाखा के डीआइजी अखिलेश झा, एआइजी टू डीजीपी डॉ शम्स तबरेज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >