रांची : कुलपति का किया घेराव, घटी फीस

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में सोमवार को शौचालय और फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विवि इकाई अध्यक्ष भागवत कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने कुलपति डॉ एसएन मुंडा का घेराव किया. सदस्यों के साथ शामिल विद्यार्थियों का कहना था कि अचानक परीक्षा शुल्क में 300 से […]

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में सोमवार को शौचालय और फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विवि इकाई अध्यक्ष भागवत कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने कुलपति डॉ एसएन मुंडा का घेराव किया. सदस्यों के साथ शामिल विद्यार्थियों का कहना था कि अचानक परीक्षा शुल्क में 300 से 400 रुपये की वृद्धि कर दी गयी. इससे गरीब छात्रों को परेशानी हो रही है.
इसके अलावा विभिन्न कैटेगरी में भी फीस बढ़ायी गयी है. इसके साथ ही परिषद ने छुट्टी के बीच में शौचालय को ठीक करने और महिला शौचालय की अलग व्यवस्था करने की मांग की. इस मौके पर गोपाल कृष्ण, आशुतोष सिंह, गणेश कुमार विनय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे
.
केवल 100 रुपये की होगी फीस में वृद्धि : विरोध के बाद कुलपति ने अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की. इसके बाद कहा कि पूर्व में जितना भी परीक्षा शुल्क था, उसमें केवल 100 रुपये की वृद्धि की जायेगी. विवि के ऊपर आर्थिक दबाव है.
झारखंड छात्र मोर्चा ने दिया धरना
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि में फीस बढ़ाने के विरोध में झारखंड छात्र मोर्चा के सदस्यों ने धरना दिया. मोर्चा के अनिकेत ने कहा कि जब से विवि बना है, तब से गरीब छात्र-छात्राओं का शोषण किया जा रहा है. विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अजीत विश्वकर्मा, अमिताभ दीनबंधु, गोविंद वीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >