रांची : फूड समिट को लेकर रोड शो आज

रांची : रांची में 29 व 30 नवंबर को होनेवाले ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट को लेकर सरकार की ओर से नौ अक्तूबर को दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया है. समिट का थीम ऑर्गेनिक खेती है. रोड शो के माध्यम से सरकार कृषि के क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने और दुनिया […]

रांची : रांची में 29 व 30 नवंबर को होनेवाले ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट को लेकर सरकार की ओर से नौ अक्तूबर को दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया है. समिट का थीम ऑर्गेनिक खेती है. रोड शो के माध्यम से सरकार कृषि के क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने और दुनिया की नयी कृषि तकनीक से झारखंड को जोड़ने का काम करेगी.
साथ ही देश-विदेश के साझीदार को समिट में शामिल होने का न्योता भी देगी. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास स्टेक होल्डर व निवेशकों के साथ बातचीत भी करेंगे. देर शाम विभिन्न देशों के राजदूतों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >