रांची : विकास के लिए मिलकर काम करें उद्यमी व सरकार

एक्सआइएसएस सभागार में सीआइआइ की कार्यशाला, श्रम सचिव ने कहा झारखंड में श्रम कानूनों में कई सुधार किये गये हैं, उद्यमियों को लेना चाहिए इसका फायदा औद्योगिक संबंधों को निजी संबंधों से अलग करने की कोशिश नहीं करें : डॉ ओंकार शर्मा रांची : श्रम विभाग के प्रधान सचिव डॉ राजीव अरुण एक्का ने कहा […]

एक्सआइएसएस सभागार में सीआइआइ की कार्यशाला, श्रम सचिव ने कहा
झारखंड में श्रम कानूनों में कई सुधार किये गये हैं, उद्यमियों को लेना चाहिए इसका फायदा
औद्योगिक संबंधों को निजी संबंधों से अलग करने की कोशिश नहीं करें : डॉ ओंकार शर्मा
रांची : श्रम विभाग के प्रधान सचिव डॉ राजीव अरुण एक्का ने कहा है कि विकास के लिए उद्यमियों और सरकार को मिल कर काम करना होगा. झारखंड में उद्योग के विकास की काफी संभावना है. राज्य सरकार उद्योगों के विकास और स्थापना के लिए कई सुविधाएं दे रही है. श्री एक्का शनिवार को एक्सआइएसएस सभागार में सीआइआइ द्वारा औद्योगिक संबंधों पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे. डॉ एक्का ने कहा कि झारखंड में श्रम कानूनों में कई सुधार किये गये हैं. इसका फायदा उद्यमियों को लेना चाहिए.
भारत सरकार के डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर डॉ ओंकार शर्मा ने कहा कि अपने कर्मियों के साथ सहयोगी की तरह व्यवहार करें. उनको काम करने का संसाधन नहीं समझेें. औद्योगिक संबंधों को निजी संबंधों से अलग करने की कोशिश नहीं करें. सीआइआइ के पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन सुरेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी उद्योग के विकास में औद्योगिक संबंधों का महत्वपूर्ण योगदान है. मजदूर के खुश रहने से संस्थान में काम का माहौल बनता है. इससे उत्पादकता और उत्पादन बढ़ते हैं. सीअाइअाइ के पूर्वी क्षेत्र के सह चेयरमैन नदीम काजिम ने कहा कि भारत की ताकत बड़ी संख्या में तैयार हो रहा मानव संसाधन है. यह शिक्षित और मेहनत करनेवाला है.
यह भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा. झारखंड राज्य स्टेट काउंसिल सीआइअाइ के चेयरमैन किलोल कमानी ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रति सरकार के नरम रूख से विकास का मार्ग दिख रहा है. इसका असर जल्द दिखेगा. इससे रोजगार का सृजन होगा. सीआइआइ के उपाध्यक्ष नीरजकांत ने भी विचार रखे. मौके पर एक्सआइएसएस के निदेशक फादर एलेक्स एक्का, सुब्रोत बसु चौधरी, आर रवि प्रसाद, कमाक्षी रमन, राकेश्वर पांडेय, कुमार मोहित, डीके बख्शी, नवनीत दमानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >