रांची़ : …..जब एसडीओ गरिमा सिंह ने थामा डंडा, ऑटो चालकों में मची भगदड़

रांची़ : अलबर्ट एक्का चौक से एचबी रोड जाने वाली सड़क पर ऑटो चालकों के खिलाफ शनिवार को एसडीओ गरिमा सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इस रोड में ऑटो की वजह से जाम लगा था. इस दौरान एसडीओ ने खुद डंडा थामा और ऑटो को हटाना शुरू किया. सेंटेवीटा हॉस्पिटल तक अभियान चलाया […]

रांची़ : अलबर्ट एक्का चौक से एचबी रोड जाने वाली सड़क पर ऑटो चालकों के खिलाफ शनिवार को एसडीओ गरिमा सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इस रोड में ऑटो की वजह से जाम लगा था. इस दौरान एसडीओ ने खुद डंडा थामा और ऑटो को हटाना शुरू किया. सेंटेवीटा हॉस्पिटल तक अभियान चलाया गया. उन्होंने ऑटोवालों को सख्त हिदायत दी कि सड़क पर जहां-तहां ऑटो खड़ा न करें. सड़क पर एसडीओ गरिमा सिंह उतरी, तो उन्हें कोई नहीं पहचान रहा था.
ऑटोवाले आराम से खड़े थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने हाथ में डंडा उठाया तो वहां खड़े ऑटो चालक भागने लगे. एसडीओ ने बताया कि सड़क पर ऑटो लगने के कारण ही जाम की समस्या बढ़ जाती है. बेतरतीब तरीके से ऑटो लगाकर सवारी चढ़ाने व उतारने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. इधर एसडीओ अलबर्ट एक्का चौक, डंगरा टोली समेत अन्य इलाकों में भी वाहनों की चेकिंग की़ इस दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण 40 वाहन चालकों का चालान काटा गया़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >