गायक कैलाश खेर के लिए मांगे तीन करोड़, मिले केवल 35 लाख रुपये, पढ़ें पूरी खबर

रांची : 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह के मौके पर प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कैलाश खेर के कार्यक्रम पर खर्च करने के लिए वित्त विभाग ने 35 लाख रुपये आवंटन पर सहमति प्रदान कर दी है. पूर्व में पर्यटन, कला संस्कृति विभाग ने कैलाश खेर के कार्यक्रम पर […]

रांची : 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह के मौके पर प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कैलाश खेर के कार्यक्रम पर खर्च करने के लिए वित्त विभाग ने 35 लाख रुपये आवंटन पर सहमति प्रदान कर दी है. पूर्व में पर्यटन, कला संस्कृति विभाग ने कैलाश खेर के कार्यक्रम पर तीन करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमति मांगी थी. इसमें से 50 लाख रुपये श्री खेर को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए और 2.5 करोड़ रुपये राज्य स्थापना दिवस पर पांच मिनट का एक गाना लिखने के लिए देने की बात कही गयी थी.

हालांकि, वित्त विभाग ने उक्त प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी. बाद में कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा के बाद 35 लाख रुपये प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी. यह राशि कैलाश खेर और उनके दल को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए दी जायेगी. श्री खेर की टीम के आने-जाने व रहने-खाने की व्यवस्था पर अलग से राशि खर्च की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >