पिस्कानगड़ी : कुलगू के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के कुलगू निवासी फिलिप केरकेट्टा की बुधवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह नगड़ी से कुलगू लौट रहा था. इसी क्रम में उसकी बाइक आम बगीचा के समीप पुल में जा टकरायी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. […]

पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के कुलगू निवासी फिलिप केरकेट्टा की बुधवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह नगड़ी से कुलगू लौट रहा था. इसी क्रम में उसकी बाइक आम बगीचा के समीप पुल में जा टकरायी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. गुरुवार की दोपहर फिलिप को गांव के ही कब्रिस्तान में दफनाया गया. फिलिप घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था.
उसकी मौत के बाद बूढ़े मां-बाप, पत्नी सरिता व दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार फिलिप गांव के विकास व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेता था. फिलिप की मौत से गांव में शोक की लहर है. शोक में गांव में गुरुवार को आयोजित जिउतिया जतरा स्थगित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >