क्राइम कंट्रोल के लिए एसएसपी ने की पहल,
रांची : राजधानी में क्राइम कंट्रोल विशेष कर लूट और छिनतई की घटना पर रोकथाम के लिए एसएसपी अनीश गुप्ता ने पहल की है. उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों के लूट और छिनतई से संबंधित हॉटस्पॉट को चिह्नित कर इससे संबंधित सूची तैयार की है. उन्होंने टाइगर मोबाइल पर तैनात सिपाही को हटा कर उनके स्थान पर जमादारों को तैनात किया है. इससे संबंधित आदेश एसएसपी ने बुधवार को जारी कर दिया.
जारी निर्देश के अनुसार चिह्नित हॉटस्पॉट पर निगरानी रखने के लिए जमादारों की ड्यूटी सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम के 4.30 बजे तक और शाम 4.30 बजे से रात के 10.30 बजे तक होगी. प्रत्येक टाइगर मोबाइल को चिह्नित अलग-अलग हॉटस्पॉट के पास गश्त की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
टाइगर मोबाइल में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश है कि वे संबंधित थाना क्षेत्र के थानेदार के संपर्क में रहकर कार्य करेंगे. प्रत्येक घंटा अपना लोकेशन ट्रेटा कंट्रोल को देंगे. घटना की सूचना कंट्रोल रूम और संबंधित थानेदार को देंगे. घटना के बाद लापरवाही की बात सामने आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.
टाइगर मोबाइल में सिपाही के बजाय तैनात किये गये जमादार
थाना क्षेत्र लूट व छिनतई के लिए चिह्नित हॉटस्पॉट
अरगोड़ा वास्तु बिहार, अशोक नगर, निगम पार्क, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, बसंत बिहार, हरमू चौक और डीएवी कपिलदेव
बरियातू पुष्प बिहार, तेतर टोली मैदान, यूनिवर्सिटी काॅलोनी, भरम टोली, डॉक्टर्स कॉलोनी, हरिहर सिंह रोड और करम टोली
चुटिया सुजाता चौक, अनंतपुर, सरकारी बस स्टैंड, मुंडा चौक, क्लब रोड, रेलवे कॉलोनी, स्टेशन, बहू बाजार, अपर चुटिया और गोसाईं टोली
डाेरंडा कडरू, परस टोली, किलबर्न कॉलोनी, कुम्हार टोली, मेकन, डिबडीह पुल, एयरपोर्ट रोड, पत्थर रोड, गौरी शंकर नगर और जज कॉलोनी
गोंदा सिद्धो-कान्हू पार्क, चांदनी चौक, रांची कॉलेज मोड़ और मुख्यमंत्री आवास के पूर्वी गेट
धुर्वा धुर्वा डैम साइड, जेपी मार्केट, शालीमार बाजार, मियां मार्केट, बस स्टैंड
जगन्नाथपुर सिंह मोड़, नेपाली कॉलोनी, लटमा रोड, बिरसा चौक, हवाई नगर, हटिया स्टेशन रोड, पत्थलकोचा, सोलंकी चौक, हेसाग और पटेल नगर ओबरिया
कोतवाली रंधीर वर्मा चौक, जाकिर हुसैन पार्क, सेवा सदन, किशोरगंज चौक, पुरानी रांची, चडरी तालाब, अलबर्ट एक्का चौक, लालजी हीरजी रोड और विष्णु गली
लालपुर रांची कॉलेज के आसपास, डिप्टीपाड़ा, प्लाजा चौक, लोहरा कोचा, वर्द्धमान कंपाउंड, पीस रोड, डंगरा टोली और डिस्टिलरी पुल
लोअर बाजार ईस्ट जेल रोड, कांटा टोली, कुरैशी मोहल्ला, रमजान कॉलोनी, इस्लाम नगर, नया टोली, थड़पखना और बाबू लेन
पंडरा ओपी पिस्का मोड़, ओटीसी मैदान, लकड़ी टाल, जतरा मैदान, झिरी मोड़ और पंडरा बाजार समिति
सदर चेशायर होम रोड, लालू खटाल, बूटी मोड़, बांधगाड़ी, दीपा टोली, शिव शक्ति नगर और आदर्श नगर
सुखदेवनगर बिड़ला मैदान, राम बिलास पेट्रोल पंप, दुर्गा मंदिर चौक, अल्कापुरी, मधुकम, रूगड़ीगढ़ा, देवी मंडप रोड आनंद नगर और किशोरगंज तुपुदाना तुपुदाना चौक, तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया सहित अन्य स्थान नगड़ी कटहल मोड़, दलादली चौक सहित आसपास के क्षेत्र
