रांची : प्रभात खबर व एसबीआइ स्कूलों में चलायेगा स्वच्छता अभियान

रांची : प्रभात खबर व भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत तीन अक्तूबर 2018 से हो रही है. बुधवार को बहूबाजार स्थित अॉक्सफोर्ड स्कूल में इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता […]

रांची : प्रभात खबर व भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत तीन अक्तूबर 2018 से हो रही है.
बुधवार को बहूबाजार स्थित अॉक्सफोर्ड स्कूल में इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग्स प्रतियोगिता सहित विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद, भाषण व स्लोगन राइटिंग करायी जायेगी. पेंटिंग्स प्रतियोगिता में कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे.
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों को अपने साथ ड्राइंग सीट, पेंसिल, कलर आदि लेकर प्रतियोगिता स्थल पर अाना है. प्रभात खबर अौर एसबीआइ द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत कुल आठ स्कूल जुड़ेंगे. प्रत्येक स्कूल से पेंटिंग्स प्रतियोगिता में तीन-तीन विजयी प्रतिभागी का चयन किया जायेगा, जो फाइनल प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >