रांची : इइ के पास आय से 101 फीसदी अधिक संपत्ति

देवघर के मोहनपुर अंचल में कई जगहों पर खरीदी जमीन रांची के कडरू में है फ्लैट एसीबी की जांच में खुलासा रांची : स्वर्णरेखा परियोजना के गालुडीह बराज प्रमंडल, जमशेदपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता (इइ) शुकदेव प्रसाद वर्णवाल के पास आय से 101.89 फीसदी ज्यादा संपत्ति है. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की प्रारंभिक जांच में […]

देवघर के मोहनपुर अंचल में कई जगहों पर खरीदी जमीन
रांची के कडरू में है फ्लैट एसीबी की जांच में खुलासा
रांची : स्वर्णरेखा परियोजना के गालुडीह बराज प्रमंडल, जमशेदपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता (इइ) शुकदेव प्रसाद वर्णवाल के पास आय से 101.89 फीसदी ज्यादा संपत्ति है.
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है. जांच में पाया गया है कि चेक अवधि के दौरान परिसंपत्ति 54.42 लाख है. इस दौरान इन्होंने अपनी आमदनी के मुकाबले 7.42 लाख रुपये अधिक खर्च किये. आय से अधिक संपत्ति 47.01 लाख रुपये है, जो कि इनकी आय से 101.89 फीसदी ज्यादा है.
एसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक अभियंता ने देवघर के मोहनपुर अंचल में अलग-अलग मौजा में पांच भूखंड लिया है. शादी में 2.45 लाख रुपये का उपहार भी लिया.
इसके अलावा रांची के कडरू स्थित श्री टावर अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 501 ी भी खरीदी. वर्णवाल लघु सिंचाई अनुमंडल चान्हो, रांची में सहायक अभियंता, लघु सिंचाई अनुमंडल मेदनीनगर में तकनीकी सलाहकार के पद पर रहे.
मामले में शिकायतकर्ता राजमी गिरी ने आरोप लगाया था कि रांची के चान्हो में पदस्थापित रहने के दौरान वर्णवाल ने पंपिंग सेट की खरीद, कुआं खुदाई व पंपिंग नहर के निर्माण के दौरान फर्जी सामान आपूर्ति के एवज में किये गये भुगतान में व्यापक स्तर पर अनियमितता की है. अपने और रिश्तेदारों के नाम से आधी से अधिक संपत्ति अर्जित की है.
शुकदेव प्रसाद वर्णवाल की संपत्ति का ब्योरा
शादी के समय आरोपी अभियंता व पत्नी को मिला उपहार : "2,45,000
श्रवणनगर मौजा, मोहनपुर, देवघर में 2003 में 8100 वर्गफीट जमीन : "27,654
गणेश नगर मौजा, मोहनपुर, देवघर में 2004 में 2500 वर्गफीट जमीन : "13,684
अगिया मौजा, मोहनपुर, देवघर में 2004 में 6304 वर्गफीट जमीन : "1,20,204
अगिया मौजा, मोहनपुर, देवघर में 2004 में 21000 वर्गफीट जमीन : "89,304
अगिया मौजा, मोहनपुर, देवघर में 2004 में 3152 वर्गफीट जमीन : "60,954
रांची के श्री टावर अपार्टमेंट में 2009 में एक फ्लैट संख्या 501 : "16,72,129
पल्सर बाइक 2013 में ली : "62000
चार पहिया वाहन 2014 में लिया : "5,00,000
बैंक खाता में 09 जून 2017 तक जमा पैसा : "26,42,821
फिक्स्ड जमा 09 जून 2017 तक : "5,00,000
वेतन से प्राप्त आय : "43,51,619
बीमा से प्राप्त आय : "10,878
बैंक जमा से प्राप्त ब्याज : "2,51,350

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >