रांची : विद्यालयों में आज से तिथि भोजन कार्यक्रम

रांची : झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक डॉ शैलेश कुमार चाैरसिया ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसइ) को पत्र लिख कर दिशा-निर्देश जारी किया है. निदेशक ने कहा है कि गुजरात में शुरू तिथि भोजन कार्यक्रम को पूरे देश में लागू कर दिया गया है. इसे देखते हुए झारखंड में भी […]

रांची : झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक डॉ शैलेश कुमार चाैरसिया ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसइ) को पत्र लिख कर दिशा-निर्देश जारी किया है. निदेशक ने कहा है कि गुजरात में शुरू तिथि भोजन कार्यक्रम को पूरे देश में लागू कर दिया गया है. इसे देखते हुए झारखंड में भी दो अक्तूबर से लागू किया जा रहा है. दो अक्तूबर 2018 से लेकर दो अक्तूबर 2019 तक तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन पूरे राज्य में किया जायेगा.
इसके तहत विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पोषणयुक्त व स्वास्थ्य वर्द्धक भोजन स्वेच्छा से उपलब्ध कराने के लिए प्रसार-प्रचार करने का निर्देश दिया गया.
विद्यालय प्रबंध समिति, पंचायती राज संस्था के प्रतिनिधि, समाज-गांव के गणमान्य लोगों को स्वेच्छा से स्थानीय पर्व-त्योहार के अवसर पर प्रयोग में आनेवाले बर्तन अथवा विशेष भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाये. विद्यालयों में धार्मिक व दानशील संस्थाअों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित किया जाये.
दो अक्तूबर 2018 से लेकर दो अक्तूबर 2019 तक प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में किचेन की साफ-सफाई के लिए किचेन ड्राइव चलाया जाये. दिसंबर 2018 तक अनिवार्य रूप से एलपीजी गैस कनेक्शन लेने का निर्देश दिया गया. इसके बाद लकड़ी व कोयला का उपयोग बंद किया जाये. निदेशक ने अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >