रांची : महिला के खाते से 40 हजार रुपये की निकासी

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र की श्रद्धानंद रोड निवासी महिला शोभा वर्मा के खाते से साइबर अपराधियों ने 40 हजार रुपये निकाल लिये. इस बाबत महिला ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार महिला ने 11 सितंबर को अल्बर्ट एक्का चौक के समीप स्थित एटीएम से दो हजार रुपये निकालने का […]

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र की श्रद्धानंद रोड निवासी महिला शोभा वर्मा के खाते से साइबर अपराधियों ने 40 हजार रुपये निकाल लिये. इस बाबत महिला ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार महिला ने 11 सितंबर को अल्बर्ट एक्का चौक के समीप स्थित एटीएम से दो हजार रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं निकले. तब वह घर लौट गयी. 24 सितंबर को जब उसने अपने खाते को अपटेड कराया, तब पता चला कि उसके खाते से दो बार में 20-20 हजार सहित कुल 40 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है. महिला ने इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को दी, तब उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >