रांची : हरमू मैदान बचाने के लिए समिति का गठन

रांची : हरमू मैदान में आये दिन हो रहे कार्यक्रम को रोकने के लिए हरमू मैदान संघर्ष समिति का गठन किया गया है. रविवार को समिति की पहली बैठक हरमू मैदान में होगी. बैठक के संबंध में वार्ड नंबर 26 के पार्षद अरुण कुमार झा ने बताया कि इस मैदान में अत्यधिक कार्यक्रम आयोजित होने […]

रांची : हरमू मैदान में आये दिन हो रहे कार्यक्रम को रोकने के लिए हरमू मैदान संघर्ष समिति का गठन किया गया है. रविवार को समिति की पहली बैठक हरमू मैदान में होगी. बैठक के संबंध में वार्ड नंबर 26 के पार्षद अरुण कुमार झा ने बताया कि इस मैदान में अत्यधिक कार्यक्रम आयोजित होने के कारण यहां बच्चे खेल नहीं पाते हैं.
वहीं बुजुर्गों के सुबह में टहलने पर भी आफत है. कमेटी के माध्यम से नगर निगम व आवास बोर्ड के बीच समन्वय बनाया जायेगा. साथ ही निगम व आवास बोर्ड से मांग की जायेगी कि किसी भी हाल में इस मैदान में कार्यक्रमों का आयोजन करने का परमिशन न दें. समिति में विजय शंकर प्रसाद, डॉ एसके तिवारी, अशोक कुमार सिंह, शंभु नारायण, डॉ समर सिंह, राजकुमार वर्णवाल, पंचदेव सिंह, अनूप शर्मा, निलेश लकड़ा, रोशन टोप्पो आदि हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >