रांची : रसोइयों का घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम शुरू

रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ का राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ. रसोइया 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं. वक्ताओं ने कहा कि सरकार रसोइयों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है. सरकार ने केवल आश्वासन दिया है. संघ की एक भी मांग पूरी […]

रांची : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ का राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ. रसोइया 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं. वक्ताओं ने कहा कि सरकार रसोइयों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है.
सरकार ने केवल आश्वासन दिया है. संघ की एक भी मांग पूरी नहीं हुई. जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. संघ अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है. संघ की मुख्य मांगों में स्कूलों से हटायी गयीं रसोइयों को विद्यालय में वापस रखने, तमिलनाडु की तर्ज पर संयोजिका व रसोइया को फोर्थ ग्रेड में शामिल करने, न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, विद्यालयों के विलय का निर्णय वापस लेने, दस माह की जगह पूरे वर्ष का मानदेय देने, रसोइयों के बकाया मानदेय का भुगतान जल्द करने, रसोइया व संयोजिका का पांच लाख का बीमा करना शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >