रांची : समस्याओं से तंग आकर छात्रों ने किया कॉलेज में हंगामा

राजकीय पॉलिटेक्निक : जेएमएम ने छात्रों के पक्ष में की वार्ता सफाई कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं रांची : बहू बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में मंगलवार को छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य कार्यालय के सामने हंगामा किया. बाद में लोअर बाजार थाना की पुलिस व झामुमो नेताओं ने मध्यस्थता कर मामला शांत […]

राजकीय पॉलिटेक्निक : जेएमएम ने छात्रों के पक्ष में की वार्ता
सफाई कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं
रांची : बहू बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में मंगलवार को छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य कार्यालय के सामने हंगामा किया. बाद में लोअर बाजार थाना की पुलिस व झामुमो नेताओं ने मध्यस्थता कर मामला शांत कराया़
झामुमो के नेताओं ने छात्रों के पक्ष में प्रभारी प्राचार्य आरके साहा से बात की़ इस दौरान चतुर्थवर्गीय व सफाई कर्मचारियों के महीनों से नहीं मिल रहे वेतन के संबंध में भी वार्ता हुई़ सफाई कर्मचारियों का काम वहां आउट सोर्सिंग से होता है़ प्राचार्य ने आउट सोर्सिंग कर रहे ठेकेदार से बात की, ठेकेदार ने शीघ्र वेतन देने का भरोसा प्राचार्य को नेताओं के सामने दिया.
छात्रों की समस्या : हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक के सेकेंड और फाेर्थ सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा है, लेकिन प्राचार्य ने हॉस्टल खाली करने का आदेश दे दिया है़ नये छात्राें को लंबे समय से हॉस्टल नहीं दिया गया है़
रहने में असुविधा होने के कारण छात्र कक्षा में उपस्थिति दर्ज नहीं करा पा रहे हैं, जबकि उन्हें 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है़ हॉस्टल में महंगा मेस (2500 रुपये) चलाया जा रहा है़ आराेप है कि प्रभारी प्राचार्य आरके साहा द्वारा कहा जाता है कि मेस में नहीं खाओगे, तो हॉस्टल नहीं मिलेगा़ छात्रों का कहना है कि वे लोग गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वे लोग 800-1000 रुपये में खाना खा लेते हैं, तो फिर 2500 रुपये क्यों दे़ं जब भी हॉस्टल में पानी, बिजली व साफ-सफाई की समस्या लेकर प्राचार्य के पास हम छात्र जाते हैं, तो प्राचार्य समस्या सुलझाने के बजाय हॉस्टल छोड़ देने की बात कहते हैं.
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट गनाेरी दास शिकायतकर्ता को कॉलेज से निकालने की धमकी देते हैं और अपशब्द का प्रयोग करते हैं. इन सारी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन छात्रों ने मुख्यमंत्री, उच्च तकनीकी एवं कौशल विकास विभाग के निदेशक, सचिव, उपायुक्त व एसडीओ काे भी सौंप चुके हैं.
झामुमो नेताआें ने की वार्ता : छात्रों ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन को अपनी समस्या बतायी़ उसके बाद उन्होंने झामुमो के जिलाध्यक्ष सुशीला एक्का, लालजी रमन, प्रमोद कुमार, विक्रम सिंह व आजाद रजा के प्रतिनिधिमंडल को भेजा़ प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों और सफाई कर्मियों के पक्ष में प्रभारी प्राचार्य अार के साहा से बात की़ उन्होंने छात्रों और सफाई कर्मियों की समस्या शीघ्र सुलझाने का आश्वासन दिया़
छात्रों‍ ने जो भी आरोप लगाये हैं, सभी निराधार
छात्रों ने जो भी आरोप प्राचार्य व प्रबंधन पर लगाये हैं, वे बिल्कुल निराधार हैं. मेस में नहीं खाने पर कभी छात्रों को हॉस्टल छोड़ने काे नहीं कहा गया है़ छात्र अपने स्तर से भी खाने की व्यवस्था कर सकते हैं. छात्रों की हर समस्या का समाधान समय-समय पर किया जाता है़
आरके साहा, प्रभारी प्राचार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >