रांची : वित्तरहित संघर्ष मोर्चा ने किया डीइओ कार्यालय का घेराव

रांची : झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में स्कूल-कॉलेजों का अधिग्रहण करने व घाटानुदान देने की मांग को लेकर बुधवार को राज्य भर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया. रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, जामताड़ा, पाकुड़ सहित सभी जिलों […]

रांची : झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में स्कूल-कॉलेजों का अधिग्रहण करने व घाटानुदान देने की मांग को लेकर बुधवार को राज्य भर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया.
रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, जामताड़ा, पाकुड़ सहित सभी जिलों के डीइअो कार्यालय का घेराव किया गया. मोर्चा के नेतृत्व में वित्तरहित शिक्षक व कर्मचारी इसमें शामिल हुए.
रांची में इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय व मदरसा के शिक्षकों ने डीइअो का घेराव किया. इसके बाद सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन डीइओ को सौंपा. बताया गया कि दुमका में कल्याण मंत्री लुईस मरांडी व बोकारो में शिक्षा मंत्री का घेराव किया गया. वहीं प्रधानमंत्री के झारखंड आगमन के दिन 23 सितंबर को 20,000 शिक्षक व कर्मचारी सामूहिक उपवास पर रहेंगे. पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >