रांची में 13835 मामले आये : 10276 का निष्पादन, पुलिस और नगर निगम में लंबित आवेदनों की संख्या अधिक
रांची : रांची जिले में अब तक मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत 13835 मामले आये हैं. इनमें से 10276 मामलों का निबटारा कर दिया गया है. शिकायतों के निबटारे का प्रतिशत 92.01 प्रतिशत है. वहीं, शेष बचे 3559 मामलों के निबटारे की प्रक्रिया चल रही है.
जानकारी के अनुसार रांची जिला तीसरा सबसे अधिक शिकायत दर्ज कराने वाला जिला है. रांची जिले में लंबित मामलों का प्रतिशत मात्र आठ है. रांची जिले में सबसे अधिक जमीन से संबंधित शिकायतें आयी हैं.
साथ ही आय, जाति व आवासीय के भी आवेदन प्राप्त हुए हैं. मुख्यमंत्री जनसंवाद में राजस्व से संबंधित 2986 आवेदन आये. इनमें से 2944 आवेदनों का निबटारा कर लिया गया है. पुलिस विभाग व नगर निगम में लंबित आवेदनों की संख्या अधिक है. पुलिस विभाग में 154 व नगर निगम में 112 आवेदन अब भी निबटाया जाना बाकी है. वहीं, कुछ विभागों में आवेदनों निबटाने का आंकड़ा सौ फीसदी है. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जनसंवाद में आये मामलों को लेकर अधिकारी भी गंभीर हैं.
रांची तीसरा सबसे अधिक शिकायत दर्ज कराने वाला जिला
विभाग का नाम कितने निष्पादित आवेदनों
आवेदन आये की संख्या
विकास शाखा 1304 1233
राजस्व 2986 2944
पीएचइडी 1285 1226
ऊर्जा 587 557
पुलिस विभाग 1922 1768
शिक्षा विभाग 371 312
नगर निगम 1426 1314
आपूर्ति 668 666
समाज कल्याण 157 155
सामाजिक सुरक्षा 173 173
सिविल सर्जन कार्यालय 132 119
मुख्यमंत्री जनसंवाद में आये आवेदनों का निबटारा प्रमुखता से किया जाता है. उपायुक्त द्वारा इसकी हर सप्ताह समीक्षा की जाती है. कई ऐसे आवेदन होते हैं, जिसे पदाधिकारी अपने स्तर से ही निबटा देते हैं. इतना ही नहीं, आवेदकों यह भी बताया जाता है कि कैसे आवेदन करने हैं इसकी प्रक्रिया क्या होती है?
पूनम कुमारी झा, एडीएम नक्सल व जिला नोडल पदाधिकारी, मुख्यमंत्री जनसंवाद
