रांची :मुहर्रम कमेटी के सदस्य एसएसपी से मिले

रांची :सेंट्रल मुहर्रम कमेटी रांची, धौताल अखाड़ा, इमाम बख्श अखाड़ा, लीलू अली अखाड़ा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अनीस गुप्ता से उनके आवास पर गुरुवार को मिला. मुहर्रम के जुलूस से संबंधित जानकारी देते हुए जुलूस मार्ग में आनेवाली समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इमाम बख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा सईद और धौताल अखाड़ा के प्रमुख […]

रांची :सेंट्रल मुहर्रम कमेटी रांची, धौताल अखाड़ा, इमाम बख्श अखाड़ा, लीलू अली अखाड़ा का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अनीस गुप्ता से उनके आवास पर गुरुवार को मिला. मुहर्रम के जुलूस से संबंधित जानकारी देते हुए जुलूस मार्ग में आनेवाली समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
इमाम बख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा सईद और धौताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी ने श्री गुप्ता को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया. इस अवसर पर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष गुल मोहम्मद गद्दी, महासचिव अकिलुर रहमान, महजूद, उपाध्यक्ष आफताब आलम, सह सचिव मोइज अख्तर भोलू, आदिल रशीद, लीलू अली अखाड़ा के इस्लाम, महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सलाउद्दीन उर्फ संजू, साहेब अली, चांद खान, जमील गद्दी, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, राजीव रंजन मिश्रा, महानगर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामधन बर्मन सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >