रांची : बीआइटी के पूर्व छात्र की ट्रेन से कट कर मौत

रांची : ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से कट कर बीआइटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके दीपांकर किशोर (27 वर्ष) की मौत हो गयी़ वह ललगुटुवा के कंचन पेट्रोल पंप के समीप अरूनिम साउथ ऑफ दलादिली निवासी एसबी कांत का पुत्र था़ घटना गुरुवार दिन के 2:15 बजे की है़ रेल थाना पुलिस ने […]

रांची : ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से कट कर बीआइटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके दीपांकर किशोर (27 वर्ष) की मौत हो गयी़ वह ललगुटुवा के कंचन पेट्रोल पंप के समीप अरूनिम साउथ ऑफ दलादिली निवासी एसबी कांत का पुत्र था़ घटना गुरुवार दिन के 2:15 बजे की है़ रेल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है.
घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी. दीपांकर के बैग सेे बीआइटी का आइकार्ड और पॉकेट से मोबाइल मिला. आइकार्ड से ही उसकी पहचान हुई. इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल से नंबर निकाल कर घरवालों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पिता एसबी कांत रेल थाना पहुंचे़ श्रीकांत बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत है़ं
उन्होंने पुलिस को बताया कि दीपांकर पिछले साल बीआइटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर निकला था़ वह नौकरी की तलाश में था़ बैंक पीओ की भी तैयारी कर रहा था़ अगस्त माह में उसने लालपुर में बैंक पीओ की तैयारी कराने वाले इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था़
बीआइटी से पास आउट होने पर भी नौकरी नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन में था़ संभावना व्यक्त की जा रही है कि डिप्रेशन के कारण उसने आत्महत्या कर ली है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दीपांकर ने आत्महत्या की है या ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >