झारखंड में निवेश को इच्छुक चीन की कंपनियां

रांची : मुख्यमंत्री समेत झारखंड के प्रतिनिधियों की पांच दिवसीय चीन यात्रा (दो से छह सितंबर) को बड़े परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है. इस आधिकारिक यात्रा में चीन के दो शहरों बीजिंग और झेंग्झौ में दो आधिकारिक बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री समेत प्रतिनिधियों ने आइडीसीपीसी के मंत्री सांग ताओ व सीपीसी […]

रांची : मुख्यमंत्री समेत झारखंड के प्रतिनिधियों की पांच दिवसीय चीन यात्रा (दो से छह सितंबर) को बड़े परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है. इस आधिकारिक यात्रा में चीन के दो शहरों बीजिंग और झेंग्झौ में दो आधिकारिक बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री समेत प्रतिनिधियों ने आइडीसीपीसी के मंत्री सांग ताओ व सीपीसी प्रचार विभाग के प्रमुख सह राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य सीपिंग कुनमिंग से मुलाकात की थी. वहीं झेंग्झौ में हेनान प्रांत के पार्टी सचिव वांग गुओसेंग के साथ बैठक की. इस दौरान चीन की कंपनियों ने झारखंड में निवेश की इच्छा भी जतायी.

मंत्री सांग ताओ ने कहा कि इस यात्रा से सीपीसी और बीजेपी के बीच पारस्परिक संबंध मजबूत होंगे. सीपीसी और बीजेपी दोनों ही कैडर आधारित पार्टियां हैं और भारत व चीन के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए मिल कर काम कर सकते हैं. आइडीसीपीसी अपने पार्टी चैनल के माध्यम से चीन की ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को झारखंड में इकाई स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी. इस बात का उल्लेख भारतीय दूतावास, बीजिंग की ओर से मुख्यमंत्री के चीन यात्रा की रिपोर्ट में किया गया है.

सीपीसी और बीजेपी के बीच पारस्परिक संबंध मजबूत होंगे : मंत्री सांग ताओ
चीन की मोबाइल कंपनियां निवेश को लेकर इच्छुक
मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत और चीन को एशियाई अर्थव्यवस्था का ट्वीन टाइटन्स के रूप में जाना जाता है. यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने चीनी मोबाइल फोन के निर्माण को लेकर झारखंड में आकर्षित करने में रुचि व्यक्त की. साथ ही चीनी कंपनियों को झारखंड में इकाई लगाने के लिए आमंत्रित किया. इस पर चीनी कंपनियों ने भी निवेश की इच्छा जतायी.
झारखंड के प्रतिनिधि जो गये थे चीन
मुख्यमंत्री के साथ मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मंत्री अमर बाउरी, मंत्री सीपी सिंह, विकास आयुक्त डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल व सीएम के वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार.
अजेय भारत पर होगा मंथन, मिलेगा टास्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >