राज्य से 75 हजार हित चिंतक बनायेगा विहिप

रांची : विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को विहिप के प्रांत कार्यालय में हुई. वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला ने अध्यक्षता की. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विहिप द्वारा झारखंड प्रांत से 75 हजार हित चिंतक सदस्य बनाये जायेंगे. यह अभियान 23 सितंबर से नौ अक्तूबर […]

रांची : विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को विहिप के प्रांत कार्यालय में हुई. वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला ने अध्यक्षता की. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विहिप द्वारा झारखंड प्रांत से 75 हजार हित चिंतक सदस्य बनाये जायेंगे. यह अभियान 23 सितंबर से नौ अक्तूबर तक चलेगा. 18 सितंबर को बजरंग दल प्रांत समिति की बैठक रांची में एवं गोरक्षा की क्षेत्रीय बैठक पांच, छह एवं सात अक्तूबर को देवघर में होगी.

बैठक में सरकार से मांग की गयी कि प्रांत के सभी जिलों में एनआरसी के तहत चिह्नित कर बांग्लादेशियों एवं रोहिंग्या मुसलमानों को बाहर निकाला जाये. प्रांत पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को भगाने, लव जिहादियों से सामना करने तथा गोवंश हत्या को रोकने के लिए झारखंड में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा. बैठक में वीरेंद्र विमल, केशव राजू, डॉ वीरेंद्र साहू, गंगा प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे.

देशप्रेम की परिभाषा क्या है : हर्ष
क्या है मुहब्बत ए कारवां
गो हत्या, बच्चा चोरी व अन्य वजहों से भीड़ द्वारा देशभर में हो रही हत्याअों के खिलाफ मुहब्बत ए कारवां का आयोजन किया जा रहा है. इसमें शामिल लोगों ने पिछले एक साल से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर उन परिवारों से मुलाकात की है, जिन्होंने भीड़ के हाथों अपने किसी परिजनों को खोया है. इस यात्रा में हर्ष मंदर, जॉन दयाल, एमए इब्राहिम, अमितभा बासु सहित कई लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, वैज्ञानिक, लेखक शामिल हुए.
अब बुद्धिजीवी भी कहे जा रहे हैं देशद्रोही : अफलातून
सत्यभारती में हुई ‘देश में लागू मौजूदा नीतियां और विकल्प’ विषयक परिचर्चा
विद्वान व बुद्धिजीवियों को भी देशद्रोही आदि की संज्ञा देकर जेलों में बंद किया जा रहा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >