बरियातू में 23 सितंबर को दादी जी का मंगल पाठ

रांची : राजधानी के बरियातू रोड स्थित देव दामोदर अपार्टमेंट में श्री केडिया सभा ने 23 सितंबर को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया है. कार्यक्रम बरियातू रोड स्थित CN Honda शोरूम के बगल गली स्थित 3D, देव दामोदर अपार्टमेंट में डॉ उमाशंकर केडिया के निवास स्थान पर 3:00 से 6:00 बजे तक […]

रांची : राजधानी के बरियातू रोड स्थित देव दामोदर अपार्टमेंट में श्री केडिया सभा ने 23 सितंबर को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया है. कार्यक्रम बरियातू रोड स्थित CN Honda शोरूम के बगल गली स्थित 3D, देव दामोदर अपार्टमेंट में डॉ उमाशंकर केडिया के निवास स्थान पर 3:00 से 6:00 बजे तक होगा.

इस दौरान दादी मां की पावन ज्योति प्रज्वलित कर उनका मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन किया जायेगा. 51 महिलाओं के साथ सस्वर मंगलपाठ होगा. इसके उपरांत दादी मां की महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. सभा के महामंत्री ललित केडिया व मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >