रांची : स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगायें

रांची : जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार ने मंगलवार को राजधानी के सारे निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिया कि वाहनों से संबंधित सारे विवरण उपलब्ध करायें. साथ ही सभी स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर के साथ जीपीएस भी जरूर लगायें. उन्होंने कहा कि टैक्स, परमिट, […]

रांची : जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार ने मंगलवार को राजधानी के सारे निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिया कि वाहनों से संबंधित सारे विवरण उपलब्ध करायें.
साथ ही सभी स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर के साथ जीपीएस भी जरूर लगायें. उन्होंने कहा कि टैक्स, परमिट, फिटनेस व प्रदूषण के दस्तावेजों को दुरुस्त रखें. स्कूल में समय-समय पर सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित करें, ताकि छात्र-छात्राओं में जागरूकता फैले. निजी वाहनों से आवागमन कर रहे छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर कार्रवाई करें.
इतना ही नहीं, समय-समय पर अभिभावकों के साथ भी इस विषय पर विमर्श करें. ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी करें. यातायात पुलिस अधीक्षक संजय रंजन ने कहा कि छोटे बच्चों को बस में चढ़ाते और उतारते वक्त विशेष ध्यान रखें. बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सड़क सुरक्षा कोषांग के प्रबंधक भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >