रांची : मेंटेनेंस के नाम पर 1.20 करोड़ रुपये देता है रिम्स, तो क्यों नहीं होती सफाई : निदेशक

ओपीडी बिल्डिंग के ऊपर रखी पानी की टंकी में मिले थे चिकनगुनिया और डेंगू के लार्वा रांची : स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम को निरीक्षण के दौरान रिम्स की ओपीडी बिल्डिंग के ऊपर रखी पानी की टंकी में चिकनगुनिया और डेंगू के लार्वा मिले थे. इस मामले को लेकर रिम्स प्रबंधन सक्रिय हो गया है. […]

ओपीडी बिल्डिंग के ऊपर रखी पानी की टंकी में मिले थे चिकनगुनिया और डेंगू के लार्वा
रांची : स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम को निरीक्षण के दौरान रिम्स की ओपीडी बिल्डिंग के ऊपर रखी पानी की टंकी में चिकनगुनिया और डेंगू के लार्वा मिले थे.
इस मामले को लेकर रिम्स प्रबंधन सक्रिय हो गया है. रिम्स प्रबंधन ने पीएचइडी विभाग को पत्र लिखकर पानी की टंकी की सफाई कराने व उसमें ढक्कन लगाने का निर्देश दिया है. इसके लिए रिम्स प्रबंधन ने पीएचइडी विभाग को 48 घंटे का समय दिया है.
रिम्स प्रबंधन ने कहा है कि पेयजल व स्वच्छता विभाग का कर्तव्य है कि जनता का शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये. रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि पीएचइडी विभाग को हम 1.20 करोड़ रुपये सालाना देते हैं. इसके बावजूद सफाई नहीं होती है. यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पानी की टंकी की सफाई करा कर व ढक्कन लगाकर उसकी फोटो उपलब्ध करायें. इसके बाद ही भुगतान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >