विद्युत अभियंता संघ ने एमडी से सुरक्षा की गुहार लगायी

रांची. विद्युत डिप्लोमा अभियंता संघ ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी को ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा की गुहार लगायी है. संघ के महामंत्री पीके जायसवाल ने ज्ञापन में लिखा है कि सहायक विद्युत अभियंता जेएनके सिंह के साथ सुनील सिंह द्वारा मारपीट किये जाने पर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए. राज्य में बिजली चोरी पर […]

रांची. विद्युत डिप्लोमा अभियंता संघ ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी को ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा की गुहार लगायी है. संघ के महामंत्री पीके जायसवाल ने ज्ञापन में लिखा है कि सहायक विद्युत अभियंता जेएनके सिंह के साथ सुनील सिंह द्वारा मारपीट किये जाने पर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए.

राज्य में बिजली चोरी पर रोक लगाने की कार्रवाई एवं कनेक्शन काटने में डिप्लोमा अभियंताओं की अहम भूमिका है, लेकिन सदस्यों को न ही पुलिस बल दिया जाता है, न ही सुरक्षा प्रदान की जाती है. इससे संघ के सदस्य काफी आहत हैं. उन्होंने अनुरोध किया है कि सुनील सिंह द्वारा की गयी मारपीट की घटना पर कठोर कार्रवाई की जाये एवं अभियंताओं को सुरक्षा प्रदान की जाये. ऐसा नहीं किये जाने पर अभियंताओं ने बिजली चोरी रोकने एवं कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >