रांची : व्याख्याता नियुक्ति निरस्त करने की मांग पर कार्रवाई करने की अनुशंसा

रांची : राजभवन ने राज्य के विभिन्न विवि में जेपीएससी द्वारा गलत ढंग से नियुक्त व्याख्याता की नियुक्ति निरस्त करने से संबंधित मांग पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है. राज्यपाल के अोएसडी (न्यायिक) राजीव कुमार सिन्हा ने मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा है. झारखंड […]

रांची : राजभवन ने राज्य के विभिन्न विवि में जेपीएससी द्वारा गलत ढंग से नियुक्त व्याख्याता की नियुक्ति निरस्त करने से संबंधित मांग पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है. राज्यपाल के अोएसडी (न्यायिक) राजीव कुमार सिन्हा ने मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा है. झारखंड नेट-बेट एसोसिएशन हजारीबाग के सचिव सुनील कुमार कमल द्वारा राजभवन को दिये गये ज्ञापन के आधार पर पत्र भेजा है.
सुनील कुमार कमल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दे कर झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा नियम विरुद्ध व्याख्याता नियुक्ति को रद्द करने की मांग की है. इसके बाद ही अोएसडी ने श्री कमल के ज्ञापन की प्रति के साथ प्रधान सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने की अनुशंसा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >