रांची :सौतेले पिता ने किया पुत्री से दुष्कर्म, भेजा गया जेल

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग (13 वर्ष) के साथ उसके सौतेले पिता एतवा उरांव ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में नाबालिग के बयान पर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं की तहत दर्ज की गयी है. आरोपी एतवा उरांव (27 वर्ष) को डोरंडा […]

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग (13 वर्ष) के साथ उसके सौतेले पिता एतवा उरांव ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में नाबालिग के बयान पर डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं की तहत दर्ज की गयी है. आरोपी एतवा उरांव (27 वर्ष) को डोरंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बताया जाता है कि नाबालिग की मां के साथ नगर निगम में अस्थायी रूप से काम करनेवाला एतवा उरांव हमेशा मारपीट करता था, जिसके कारण वह रांची से भाग कर काम करने के लिए महाराष्ट्र के पुणे चली गयी थी. उसकी दो बेटी व एक बेटा एतवा के साथ रहते थे.
एतवा काे जब मौका मिलता था, वह नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाता था. शुक्रवार को नाबालिग की मां पुणे से वापस लौटी, तो नाबालिग ने मां को सारी घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद नाबालिग की मां उसे लेकर डोरंडा थाना पहुंंची और एतवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद डोरंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >