रांची : विद्यानगर में लगाया गया है विधायक लापता का पोस्टर

रांची : हटिया विधानसभा के अंतर्गत विद्यानगर, गंगानगर में जलजमाव की शिकायत सुन कर झाविमो के केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्र मोहल्ले में पहुंचे. श्री मिश्रा ने यहां के परिवारों से मिल कर समस्या की जानकारी ली. लोगों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में जल जमाव के कारण लोगों के घरों में पानी भरा हुआ […]

रांची : हटिया विधानसभा के अंतर्गत विद्यानगर, गंगानगर में जलजमाव की शिकायत सुन कर झाविमो के केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्र मोहल्ले में पहुंचे. श्री मिश्रा ने यहां के परिवारों से मिल कर समस्या की जानकारी ली.
लोगों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में जल जमाव के कारण लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है. लोग जल जमाव से परेशान हैं. पूरे क्षेत्र में डेंगू, चिकनगुनिया का प्रकोप है. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री चीन की सैर पर हैं, जबकि, हटिया विधायक लापता है का पोस्टर पूरे इलाके में चस्पां है.
इसके बावजूद सरकार का कोई अधिकारी अब तक हमारी समस्या सुनने तक नहीं आया है. लोगों की मांग को सुन कर श्री मिश्रा ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर जलजमाव का समाधान नही किया गया, तो सरकार एवं हटिया विधायक के विरोध जोरदार आंदोलन चलाया जायेगा. मौके पर आशीष कुमार, सूरज कुमार, भीम सिंह, दीपू गाड़ी, साजिद उमर के साथ दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >