रांची : सरकार की विफलताओं को करें उजागर: कांग्रेस

रांची : रांची महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को कांग्रेस भवन में महानगर के 53 वार्डों की बैठक हुई. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार साल में जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा […]

रांची : रांची महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को कांग्रेस भवन में महानगर के 53 वार्डों की बैठक हुई. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार साल में जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि 2019 के चुनाव के लिए हमें भाजपा भगाओ-कांग्रेस लाओ के नारे के साथ काम करना है.
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता वार्ड एवं प्रखंड के चौक-चौराहों पर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करें. आठ सितंबर को महिला कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालय में मोदी सरकार का पुतला दहन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता महानगर महिला कांग्रेस की विनीता पाठक ने की. मौके पर बॉबी भगत, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडेय, सुंदरी तिर्की, गौरी मल्लिक, संगीता टोप्पो उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >