रांची : वैमनस्यता फैलाने के एजेंडे पर काम कर रही है सरकार : सुबोधकांत सहाय

रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को डोरंडा और हिनू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में किया. सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आनेवाला एक-एक दिन संघर्षमय है. इस संघर्ष के लिए हमारे पास कम समय है. केंद्र सरकार अपने गठन के […]

रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को डोरंडा और हिनू प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में किया. सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आनेवाला एक-एक दिन संघर्षमय है. इस संघर्ष के लिए हमारे पास कम समय है. केंद्र सरकार अपने गठन के पहले दिन से ही जनता के बीच धर्म एवं जाति को लेकर वैमनस्यता फैलाने के एजेंडे पर कार्य कर रही है. वर्तमान मोदी सरकार के गठन के बाद से सांप्रदायिक हिंसा, मॉब लिंचिंग की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.
सीमा पर जवान और देश के अंदर किसानों की मृत्यु में इजाफा हो गया है. वहीं प्रधानमंत्री विदेश दौरा में समय व्यतीत कर रहे हैं और अपने व्यावसायिक मित्रों के हितों के लिए नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं. महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जनविरोधी कार्यों एवं घोटालों को जनता के समक्ष तर्कपूर्ण ढंग से रखना आवश्यक है.
कार्यकर्ता नोटबंदी और राफेल घोटाले का सच जनता के सामने रखेंगे. झारखंड सरकार भी जनता को बरगलाने के लिए सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो मोइन एवं संतोष सिंह ने की. मौके पर प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, विनय सिन्हा दीपू, अजय नाथ शाहदेव, पार्षद सबिता कुजूर, राजकुमार सिंटू, दीपक राम, निक्की वर्मा, शंभु गुप्ता, गौतम उपाध्याय, संजय कुजूर, रवि पासवान, सुनील दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >