पिठोरिया : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन से गूंजा क्षेत्र

पिठोरिया : पिठोरिया व आसपास के गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी. सनातन धर्मशाला भवन के राधाकृष्ण मंदिर में कृष्ण झूला की झांकी प्रस्तुत की गयी. मंदिर में राधाकृष्ण की पूजा पुरोहित अखिलेश्वर मिश्रा ने करायी. मंदिर समिति के लोगों द्वारा छप्पन भोग व प्रसाद की व्यवस्था की गयी थी. जन्माष्टमी को लेकर […]

पिठोरिया : पिठोरिया व आसपास के गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी. सनातन धर्मशाला भवन के राधाकृष्ण मंदिर में कृष्ण झूला की झांकी प्रस्तुत की गयी. मंदिर में राधाकृष्ण की पूजा पुरोहित अखिलेश्वर मिश्रा ने करायी.
मंदिर समिति के लोगों द्वारा छप्पन भोग व प्रसाद की व्यवस्था की गयी थी. जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक श्रद्धालुअों ने भजन-कीर्तन किया. साथ ही मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिवदास वर्मा, प्रेमशंकर केसरी, अनिल केसरी, सतीश केसरी, चंदन रॉय, रंजन वर्मा, प्रदीप सोनी, प्रवीण केसरी सहित अन्य ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >