रांची : सांप्रदायिक शक्तियों को करें परास्त : सुबोध

हटिया व धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा रांची : हटिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी व धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का सम्मलेन शनिवार को हुआ. हटिया के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि किसी संगठन की मजबूती का आधार प्रखंड एवं […]

हटिया व धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा
रांची : हटिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी व धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का सम्मलेन शनिवार को हुआ. हटिया के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि किसी संगठन की मजबूती का आधार प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की एकजुटता होती है.
आज कांग्रेस के सामने सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने की चुनौती खड़ी है और यही समय है जब हम अपनी एकजुटता के साथ पूरी ताकत के साथ लड़ कर उन्हें परास्त करें. श्री सहाय ने कहा कि जनता को केंद्र सरकार ने हर कदम पर धोखा दिया है, नोटबंदी और राफेल घोटाले ने यह साफ कर दिया है कि केंद्र की मोदी सरकार जनता की नहीं, पूंजीपतियों की हितैषी बन कर आगे आयी है और उनकी व्यावसायिक सफलता के लिए जनता का सर कुचलने से भी भाजपा सरकार पीछे नहीं हटेगी. महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि महानगर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में सबसे पहले महानगर क्षेत्र के सभी 15 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन किया जा रहा है.
आने वाले चुनाव में हम एक मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ जन विरोधी शक्तियों के खिलाफ लड़ेंगे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष काजल भट्टाचार्य, कमल ठाकुर, अजय शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, काली चरण मुंडा, चंद्र देव शुक्ला, राजू राम, संजय चौबे, उमेश प्रसाद, सत्य प्रकाश, रण विजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >