मानव तस्करी से बचाया गया 12 साल का बच्चा ,पैसों के लालच में आया था रांची

रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) ने मानवाधिकार संगठन और चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से मानव तस्करी का शिकार होने वाले 12 वर्षीय बच्चे को बचाया. बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया गया है.

रांची: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), रांची ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से 12 वर्षीय बच्चे को मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया. डीएलएसए कार्यालय में सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में बच्चे को उसकी मां मधु देवी को सौंप दिया.

जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता पप्पू कुमार को बालक टाटीसिलवे की सड़क पर रोता मिला. पूछताछ में पता चला कि बच्चा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. कुछ लोग पैसों का लालच देकर उसे रांची लाये थे, जिनके चंगुल से भागकर वह भटक रहा था.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >