रांची : 33 केवी कांके सब स्टेशन से चार घंटे गुल रही बिजली

रांची : 33 केवी कांके सब स्टेशन से सोमवार को चार घंटे बिजली गुल रही. इससे कांके, अरसंडे, बोड़ेया, पिठोरिया, सुकुरहुटू, कांके रोड सहित अन्य इलाके प्रभावित रहे. जानकारी के अनुसार कांके ग्रिड का आउट गोइंग केबल फट जाने के कारण शाम चार से रात आठ बजे तक बिजली बंद हो गयी थी. विभाग की […]

रांची : 33 केवी कांके सब स्टेशन से सोमवार को चार घंटे बिजली गुल रही. इससे कांके, अरसंडे, बोड़ेया, पिठोरिया, सुकुरहुटू, कांके रोड सहित अन्य इलाके प्रभावित रहे. जानकारी के अनुसार कांके ग्रिड का आउट गोइंग केबल फट जाने के कारण शाम चार से रात आठ बजे तक बिजली बंद हो गयी थी.
विभाग की अोर से उक्त खराबी को दूर कर बिजली बहाल कर दी गयी. वहीं, अरसंडे, वीआइपी कॉलोनी सहित अन्य बड़े इलाके में बिजली बहाल नहीं हो पायी थी. उसका केबल बदलने का काम जारी है. उम्मीद है कि देर रात बिजली बहाल कर दी जायेगी.
पहाड़ी फीडर से दो घंटे बंद रही बिजली : राजभवन सब स्टेशन के पहाड़ी फीडर से दोपहर 1:51 से 3:56 बजे तकबिजली बंद थी. विभाग के अधिकारी ने कहा कि कांके-राजभवन लाइन का तार टूट जाने के कारण इस फीडर का शट डाउन लिया गया था.
इस कारण हरमू रोड, पहाड़ी मंदिर रोड सहित अन्य संबंधित इलाके में उपभोक्ता को बिजली नहीं मिल पायी. उधर, कुसई सब स्टेशन के डोरंडा इलाके में रविवार को 30 घंटे की बजाये 15 घंटे अौर स्थानीय खराबी व अन्य खराबी को दूर करने के लिए थोड़ी देर अौर बिजली बंद हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >